Sunday, February 6, 2011

Meat Market

आज मीट मार्केट जाना हैं ! लेकिन ठण्ड बहुत हैं , शायद कुछ २ या ३ कपडे पहने की जरुरत पड़े |  कुछ अजीब सा तो लगता हैं पर मन मैं एक ख़ुशी होती हैं की कुछ नया देखने को मिलेगा, मैं अपनी  गाडी मैं सवार हो कर चल दिया, रास्ते मैं कही ऐसी चीज़ आई जिससे देख के लगा शायद जहा भी जाना चाहिए पर अभी भी मन मीट मार्केट मैं ही था,

वहां जब पंहुचा तो नज़ारा कुछ और ही था , ऐसा नहीं हैं मैं पहली बार मीट मार्केट गया था या मुझे  नहीं पता  था की वहां क्या होता हैं.


चंडीगढ़ मैं सर्दी का मौसम था वहां बारिश के कोई असार नहीं थे पर उस मार्केट मैं पानी हमेशा रहता था  फर्श पर हमेशा पानी, मैं यही सोच रहा था की पानी आया कहा से तभी एक की आवाज़ आई


"साहेब जी क्या लेना हैं ? १२० रुपया हलाल का मीट मिलेगा "


हलाल का मीट का मतलब होता हैं की किसी  को मारते समय धीरे धीरे मारो और जब तक उसकी मौत ना हो जाए तब तक अपने "GOD" से दुआ मांगो  ये क्या पता सही होता मैंने सीधा बोला की


"भैया एक मुर्गा काट दो और सही से साफ़ करना"


उसने तुरंत छुरी  निकाली और तान दी, धीरे धीरे एक बक्सा जो आधा ढका हुआ था वो हिलने लग गया, फिर वो बक्सा जोर जोर से हिलने  लगा, थोड़ी देर बाद वो हिलना बंद हो गया ...जैसे उसके अंदर का जीव अपनी रूह से हार मान गया हो,  जीव को बहार निकला गया और बिना होली के ही दुकानदार आपने हाथ लाल गुलाल मैं रंग लिए, फिर उसने अपनी दूसरी छुरी निकाली और बिना समय लिए उसने उसके सर अथवा पंजे अलग कर दिए,  फिर हाथों मैं  मुर्गे को ऐसे पकड़ा जैसे कोई बच्चे को गोदी मैं उठा  लेता हैं, फिर कही और देख के उसके कुछ रहे सहे पंख उतार दिए! 


उसके शरीर से एक अजीब सा धुआं निकला !!


उस धुए को देख के लगा जैसे उसकी रूह आखिर मैं निकल ही गयी , वो धुआ धीरे धीरे उत्ता और पिन्जेरे मैं चला गया जैसे वो रूह किसी और मैं चली गयी हैं , वहां पे बाकी सब मुर्गे उसको ऐसे देख रहे थे जैसे उन्होंने सब देख रखा था !!


अगले दिन रविवार आया , उस मीट मार्केट मैं बहुत सी भीड़ थी, मैं फिर वहीँ पंहुचा उस धड्बे मैं उतने ही मुर्गे थे, पर आज मुर्गे धीरे धीरे नहीं हलाल हो रहे थे , आज ग्राहक ज्यादा थे तो हलाल की प्रकिर्या तेज़ हो गयी थी, आज हलाल होते वक़्त दूकानदार जल्दी "GOD" से दुआए मांग रहा था , सब कुछ तेज़ चल रहा था माहौल गरम था !!


मुझे कुछ सुजा नहीं और मैं अपना कपडा नाक पे लगाया , और ये दिखाया की सबसे ज्यादा गंध मुझे ही आ रही हैं और  वहां से गाडी मैं सवार हो के चला गया !!

4 comments:

  1. Bahut Sunder varnan kiya hai apne meet bazar ka kataria ji..jitna sunder varnan hai utni hi sunder shabd sanrachana hai..isi tarah likhte rahiye aur hum jaise apke muridon ko kritarth karte rahiyega..Dhanyavaad

    ReplyDelete
  2. Humhara dhanyavaad swikaar kijeye Kavi birju ji :)

    ReplyDelete