Tuesday, March 29, 2011

PAF (Part - 1)


"बाकी सब तो ठीक हैं पर ये PAF क्या होता हैं ?" जब मैं freshie था तो ये question मैंने हॉस्टल cult orientation मैं पुछा. सारे seniors हसें और बोले "PAF का मतलब होता हैं "Performing art festival , जितनी भी चीज़े हो सकती हैं सब उसमें होती हैं, हमने ट्रेन बनायी थी उसमें बम फटता गया था और ट्रेन उपर उठ के नीचे आ जाती थी, एक बार हमने हेलीकाप्टर बनाया था, बहुत चीज़े होती बेटा PAF मैं! जब समय आएगा तो पता चल जाएगा"

आखिरकार समय आया किसी ने दरवाजा खटखटाया और बोला गया "नीचे आ जाओ PAF का काम शुरू हो गया "


नीचे पंहुचा तो वहां एक पतीला पकड़ा दिया और अखबारों को जोड़ने का काम दे दिया, मुझे लगा "IIT हैं,  शायद अखबार से हेलीकाप्टर बन जाता होगा", ४ दिन तक अखबारों को जोड़ने के बाद बम्बू छिलने का काम दे दिया, मुझे लगा चलो तरक्की हो गयी हैं, अंत तक हम या तो रस्सियाँ जोड़ते रहे या, और PAF शुरू हो गया
और अंत मैं PAF को देख के ऐसा लगा की अगर यहाँ काम नहीं किया होता तो बहुत कुछ miss कर देता सब कुछ seniors के साथ फट्टे मारना, रात को पराठो पे हाथ मारना, dinner मैं mess secy को गाली देना, फिर OAT मैं ही सो जाना, अगले दिन क्लास की टेंशन लेना, कुछ नहीं चमक रहा हो तो mic पे जाके बकर काटना, seniors से काम चोरी करना, PAF के लिए सब कुछ !! मैंने सोच लिया था अगली बार तो मैं PAF मैं एक्टिंग करूँगा, प्रोड करूँगा, जहाँ तक की स्क्रिप्ट तक present करूँगा!!!

end of first year !! 

Monday, March 28, 2011

PAF - part 2

मैंने एक sophie prod किया था उसके बाद से मुझे लगने लगा की अब तो paf में मुझे ही मचाना हैं, हॉस्टल को मेरी जरुरत हैं, बस जैसे ही पहली मीटिंग हुई मैं सीधा पहुच गया और स्क्रिप्ट present करने लग गया, मैंने अभी सिर्फ ये ही बोला था "PAF Grand होना चाहिए " तभी एक senior उठे और बोले "DEJA VU देखा हैं" मैंने कहा "हाँ देखा है" उसमें कितने High points थे? में सोचने लग गया तभी वो फिर से बोले "14 high points थे, तेरी script में अगर उतने है तो बोल नहीं तो ditch कर" में चुप हो गया फिर मुझे पता चला PAF में कुछ ऐसी बातें होती हैं जिससे तुम्हारी script काटी जाती है
1 - high points ही नहीं हैं
2 - high points तो हैं पर वो properly script में gel नहीं हो रही
3 - center prod ही नहीं हैं 
4 - center prod तो हैं, पर उसको तुम सिर्फ १० minute ही use कर रहे हो 
5 - PAF में बाकी सब ठीक हैं बुत एक ही issue है की इसमें कोई issue नहीं हैं 
6 - PAF judges को अच्छा नहीं लगेगा 
7 - ये PAF LT में अच्छा लगेगा पर OAT में अच्छा नहीं लगेगा 
8 - ये तो उस movie की copy हैं
9 - तू मुझे ये बता ultimately koan लिखने वाला है स्क्रिप्ट ? मैं ना तो मैं तेरी स्क्रिप्ट नहीं लिख सकता  मुझे माफ़ कर दे !! 

खैर जो भी हैं मुझे ये ख़ुशी थी की कुछ भी हो मेरे PAF मैं 14 से ज्यादा high points होंगे और सब seniors ये भी कहते थे अबे तू कटारिया हैं तुझे तो बड़ा रोल ही मिलेगा, मैंने सोचा अच्छा हैं अगले साल script कम से कम पहली meeting मैं present नहीं करूँगा, अभी आराम से एक्टिंग करते हैं, पता चला PAF बड़ा हो रहा हैं और रोल छोटा होता रहा, और आखिरी मैं ३ line मिली मुझे, मेरे character के लिए एक फोन आना था जो लाना भूल गए थे, sab दूसरे काम मैं busy थे, PAF शुरू हो गया, high points आने का नाम ही नहीं ले रहे थे मेरा जैसे ही रोल आया मैं stage मैं गया ३ लाइन बोलने लाइट वाले ने ग़लती कर दी वो एक लाइट जलना ही भूल गया, वैसे उस PAF मैं सिर्फ लाइट वालों से ही ग़लती नहीं हुई थी, उसमें आतिशबाजियां चलाने वालों तक ने ग़लती कर दी थी, उन्हें बोला गया था की जैसे ही मैं miss call करू तुम आतिशबाजियां चला देना, उन्हें किसी और की miss call आ गयी और वो दमादम आतिशबाजियां चलाने लग गए, इधर हमहरा senty scene चल रहा था!! 
मैंने सोच लिया था 3rd year आने दो saari script काटूँगा और आखिरी मैं खुद की स्क्रिप्ट present करूँगा!! 

End of Second Year

PAF part 3

हर कोई पूछता था "कटारिया तेरे पास कोई script हैं?" मैं कहता "नहीं" मुझे पता था कट जाएगा, कही meetings हो गयी बहुत सी script पर काम चल रहा था, मुझे ये समझ नहीं आ रहा था की आखिरी meeting कोंसी होगी? PAF मीटिंग मैं जा जा के मुझे हर बार लगता था की deja vu सा हो रहा हैं वही fatte वही themes फिर से repeat हो रहे है
१ - IIT मैं PAF करे ? नहीं यार लोग deja vu से compare करेंगे
२ - अबे एक gulti PAF बनाते है और freshies को नीचे sub title ले के दौड़ा देंगे
३ - Live  Game show की theme कैसी रहेगी 
४ - मैंने एक मूवी dekhi थी उसपे अच्छा PAF बन सकता हैं 
५ - मैं तो कहता हूँ सारा पैसा खा जाते हैं, और सबको popcorn खिला देंगे 
६ - यार लड़की हॉस्टल क्यूँ नहीं हैं, स्क्रिप्ट मैं flexibility नहीं हैं !! 

मैंने भी वही किया एक मूवी देखी और उसकी PAF theme सुना दी, OC ने बोला और develop कर मैं अगले दिन और develop कर आया, अब काटे कैसे बहुत चीज़े बोली गयी पर मैं अड़ा रहा, आखिरी मैं किसी और की theme select हुई और मैं एक ऐसे PAF का हिस्सा था जिससे शायद मैं कभी ना भूल पाऊ, मुझे उस PAF से इतना सीखने को मिला की कैसे PAF कराया जाता हैं, सबसे बड़ा तो ये सीखा की PAF कभी भी कोई एक बन्दा नहीं करा सकता, PAF कराने के लिए तुम्हे दोस्तों से ले कर lukkhe सबकी जरुरत होती हैं, script किसी की भी हो फरक नहीं पड़ता, फरक उसका पड़ता हैं की तुम्हे PAF मैं मज़ा आ रहा हैं या नहीं ! 
अब मेरा सोचना अलग था, next year मुझे अपनी script नहीं select करवानी थी, मुझे आखिरी साल सिर्फ और सिर्फ PAF करना था !  

PAF - part 4

"आप pain मत लो, मैं H10 को जीता दूंगा" 
"मैं अपने आप को तो समझा लूँगा पर मेरे ठरकी बच्चे उनका मैं क्या करू ? "
"H8 सब संभाल लेगा"
ये बातें हैं,मेरे 4th year की जब PAF teams decide हो रही थी, सबको उम्मीद थी की H8 इस बार तो लड़की हॉस्टल ले लेगा, पर नहीं हुआ और सारे लोग senty हो गए ऐसे ऐसे sentences बोले गए -  "अगर यहाँ PAF की बात की तो चप्पल से मारूंगा" "हम मैं से कोई नहीं उतेरेगा" 
पर धीरे धीरे ऐसा हुआ की सब के अंदर जोश आ गया, फिर इतने लोग साथ थे - Birju , Malpani , smit , Babu , Pupun , CC , praveen , doggie , Shobhit और भी बहुत लोग........ और PAF की तैयारी जोरो से शुरू हो गयी :)
अब मुझे कुछ लिखना था कुछ सोचना था ...मुझे tab first year याद आया ...PAF grand होना चाहिए, 14 high points तो होने ही चाहिए, Choreo तो मजेदार होने चाहिए, हम सब bhete  और बहुत बड़ा PROD सोचने लग गए, हमने सोचा की एक रेलवे स्टेशन बनाते हैं ...और ट्रेन लायेंगे ...script कुछ नहीं सोची पहले ये सोच लिया, फिर इस पर स्क्रिप्ट लिखना शुरू हो गए तब पता चला की H6 भी ट्रेन और रेलवे स्टेशन ला रहे हैं और उनका slot हमसे पहले हैं ...सीधा उनका impact ज्यादा हो जाएगा, हम कुछ नया नहीं deekha पायेंगे ..फिर हम रात को bhete और center prod बदलने की सोचने लगे पर center prod बदलते तो ट्रेन भी नहीं ला पाते ... फिर किसी ने कहा की चलो mall बनाते हैं और वो change हो जाएगा स्टेशन मैं , और जो ट्रेन हम ला रहे हैं उसमें उपर डांस हो सकता हैं ..बस फिर क्या था malpani smit ने कहा हो सकता हैं हमने script फिर से change की और "अंतराग्नि" बन गया, वो एक ऐसा PAF था जिसमें कोई लड़ाई नहीं हुई शायद, वो किसी की सोच नहीं थी , सबने कुछ कुछ scene  लिखे थे, PROD वालों ने इतना मचाया था की result बिना announce किये ही वो stage पे चढ़ गए थे क्यों की prod तो पता था हममे ही जीतना हैं. और वही खत्म हुआ था मेरा आखिरी PAF जिससे मैं इतना खुश था की कुछ अलग किया! 
-----------------------------------------
"३ PAF हो जाए तो अच्छा रहेगा" "अब PAF enthu junta नहीं बची" "जनता आती ही नहीं"
अब जब मैं लोगो के मुहँ से सुनता हूँ तो लगने लगता हैं PAF का कही अंत न हो जाए, अगर ३ PAF हो गए तो फिर थोड़े साल बाद २ की fight मारी जायेगी. PAF एक ऐसी cheez  हैं जो शायद और किसी कॉलेज मैं नहीं होती, और लोगे के तर्क ये होते हैं की talent नहीं बचा मेरा तो बस ये कहना है की "PAF को talent की नहीं लोगो की जरुरत हैं" और वो लोग हम हैं!



Tuesday, March 15, 2011

Gudiyan

बचपन 
कुत्तों को जैसे भोकने का मौका मिल गया था, गुडिया अभी छोटी थी, कुत्तों से उसे उतना ही डर लगता था जितना उसे अपनी आपा से लगता था, आपा उसे एक ऐसी चुड़ैल सी प्रतीत होती जो हमेशा कला साया बन के उसके पीछे पड़ जाती, आपा ने गुडिया को कभी ठीक से नहीं पाला था,गुडिया सोचती  रहती की वो आपा के पास गयी कैसे? काश यहाँ वो कभी आई ही न होती इस चुड़ैल से तो उसे खाने की भी उम्मीद नहीं रहती थी, गुडिया कही बार ये सोचती आखिर ये मुझे पाल क्यूँ रही हैं ?  आपा हमेशा मुहँ फैला कर बोलती "इस हरामजादी को जो देना था सब दिया है, अब इसकी शादी की तकलीफ हम नहीं उठाएंगे" और तनतना कर चुड़ैल अंदर चली जाती जैसे कोई साया किसी पे पड़ा और सुबह होते के साथ ही भाग गया | गुडिया को शादी का ज्यादा डर नहीं सताता था वो छोटी ही थी, उसे लगता था अच्छा ही कुछ मुहँ फाड़ कर चली गयी, बे सर पैर की बात करना इसकी फितरत, गुडिया ने आज तक न किसी से प्यार किया था ना किसी ने उससे प्यार किया था, हाँ उसने नफरत करना सीख लिया था - चुड़ैल से !! 

गुडिया का नाम शायद गली मैं खेलते हुए कुछ लडको ने रख दिया था, उसका पुराना नाम किसी को नहीं पता था, गुडिया कैसे जन्मी कहा जन्मी कभी आपा ने नहीं बताया, वो साली आपा क्यों हैं ? उसे बोलना कैसे आ गया किसी को कुछ नहीं पता था, हाँ ये था आपा की नजरो से भाग के और आपा से एक बुरी मार खाने का अनकहा वादा करके वो अक्सर अपने बंजर घर से भाग के एक धूल भरे मैदान मैं चली जाती, जहाँ उसका गोरा रंग पकना शुरू हो जाता, बाल काले की जगह भूरे होने की कगार मैं थे, पैरो मैं धूल परमानेंट होती जा रही थी, गली मैं उसके अनेको दोस्त थे , और वो हर खेल मैं अव्वल थी , वहां पे वो बच्चों को स्कूल जाता देखती थी पर उसको यह ख़ुशी रहती की खेल मैं उनसे अव्वल हूँ, मैदान मैं सब सही लगता, बस कुत्तो को देख के वो छुप जाती उसे ऐसा लगता की कुत्ते पहचान के सिर्फ उसी पर भोकते हैं!