बचपन
कुत्तों को जैसे भोकने का मौका मिल गया था, गुडिया अभी छोटी थी, कुत्तों से उसे उतना ही डर लगता था जितना उसे अपनी आपा से लगता था, आपा उसे एक ऐसी चुड़ैल सी प्रतीत होती जो हमेशा कला साया बन के उसके पीछे पड़ जाती, आपा ने गुडिया को कभी ठीक से नहीं पाला था,गुडिया सोचती रहती की वो आपा के पास गयी कैसे? काश यहाँ वो कभी आई ही न होती इस चुड़ैल से तो उसे खाने की भी उम्मीद नहीं रहती थी, गुडिया कही बार ये सोचती आखिर ये मुझे पाल क्यूँ रही हैं ? आपा हमेशा मुहँ फैला कर बोलती "इस हरामजादी को जो देना था सब दिया है, अब इसकी शादी की तकलीफ हम नहीं उठाएंगे" और तनतना कर चुड़ैल अंदर चली जाती जैसे कोई साया किसी पे पड़ा और सुबह होते के साथ ही भाग गया | गुडिया को शादी का ज्यादा डर नहीं सताता था वो छोटी ही थी, उसे लगता था अच्छा ही कुछ मुहँ फाड़ कर चली गयी, बे सर पैर की बात करना इसकी फितरत, गुडिया ने आज तक न किसी से प्यार किया था ना किसी ने उससे प्यार किया था, हाँ उसने नफरत करना सीख लिया था - चुड़ैल से !!
गुडिया का नाम शायद गली मैं खेलते हुए कुछ लडको ने रख दिया था, उसका पुराना नाम किसी को नहीं पता था, गुडिया कैसे जन्मी कहा जन्मी कभी आपा ने नहीं बताया, वो साली आपा क्यों हैं ? उसे बोलना कैसे आ गया किसी को कुछ नहीं पता था, हाँ ये था आपा की नजरो से भाग के और आपा से एक बुरी मार खाने का अनकहा वादा करके वो अक्सर अपने बंजर घर से भाग के एक धूल भरे मैदान मैं चली जाती, जहाँ उसका गोरा रंग पकना शुरू हो जाता, बाल काले की जगह भूरे होने की कगार मैं थे, पैरो मैं धूल परमानेंट होती जा रही थी, गली मैं उसके अनेको दोस्त थे , और वो हर खेल मैं अव्वल थी , वहां पे वो बच्चों को स्कूल जाता देखती थी पर उसको यह ख़ुशी रहती की खेल मैं उनसे अव्वल हूँ, मैदान मैं सब सही लगता, बस कुत्तो को देख के वो छुप जाती उसे ऐसा लगता की कुत्ते पहचान के सिर्फ उसी पर भोकते हैं!
No comments:
Post a Comment