Monday, March 28, 2011

PAF - part 4

"आप pain मत लो, मैं H10 को जीता दूंगा" 
"मैं अपने आप को तो समझा लूँगा पर मेरे ठरकी बच्चे उनका मैं क्या करू ? "
"H8 सब संभाल लेगा"
ये बातें हैं,मेरे 4th year की जब PAF teams decide हो रही थी, सबको उम्मीद थी की H8 इस बार तो लड़की हॉस्टल ले लेगा, पर नहीं हुआ और सारे लोग senty हो गए ऐसे ऐसे sentences बोले गए -  "अगर यहाँ PAF की बात की तो चप्पल से मारूंगा" "हम मैं से कोई नहीं उतेरेगा" 
पर धीरे धीरे ऐसा हुआ की सब के अंदर जोश आ गया, फिर इतने लोग साथ थे - Birju , Malpani , smit , Babu , Pupun , CC , praveen , doggie , Shobhit और भी बहुत लोग........ और PAF की तैयारी जोरो से शुरू हो गयी :)
अब मुझे कुछ लिखना था कुछ सोचना था ...मुझे tab first year याद आया ...PAF grand होना चाहिए, 14 high points तो होने ही चाहिए, Choreo तो मजेदार होने चाहिए, हम सब bhete  और बहुत बड़ा PROD सोचने लग गए, हमने सोचा की एक रेलवे स्टेशन बनाते हैं ...और ट्रेन लायेंगे ...script कुछ नहीं सोची पहले ये सोच लिया, फिर इस पर स्क्रिप्ट लिखना शुरू हो गए तब पता चला की H6 भी ट्रेन और रेलवे स्टेशन ला रहे हैं और उनका slot हमसे पहले हैं ...सीधा उनका impact ज्यादा हो जाएगा, हम कुछ नया नहीं deekha पायेंगे ..फिर हम रात को bhete और center prod बदलने की सोचने लगे पर center prod बदलते तो ट्रेन भी नहीं ला पाते ... फिर किसी ने कहा की चलो mall बनाते हैं और वो change हो जाएगा स्टेशन मैं , और जो ट्रेन हम ला रहे हैं उसमें उपर डांस हो सकता हैं ..बस फिर क्या था malpani smit ने कहा हो सकता हैं हमने script फिर से change की और "अंतराग्नि" बन गया, वो एक ऐसा PAF था जिसमें कोई लड़ाई नहीं हुई शायद, वो किसी की सोच नहीं थी , सबने कुछ कुछ scene  लिखे थे, PROD वालों ने इतना मचाया था की result बिना announce किये ही वो stage पे चढ़ गए थे क्यों की prod तो पता था हममे ही जीतना हैं. और वही खत्म हुआ था मेरा आखिरी PAF जिससे मैं इतना खुश था की कुछ अलग किया! 
-----------------------------------------
"३ PAF हो जाए तो अच्छा रहेगा" "अब PAF enthu junta नहीं बची" "जनता आती ही नहीं"
अब जब मैं लोगो के मुहँ से सुनता हूँ तो लगने लगता हैं PAF का कही अंत न हो जाए, अगर ३ PAF हो गए तो फिर थोड़े साल बाद २ की fight मारी जायेगी. PAF एक ऐसी cheez  हैं जो शायद और किसी कॉलेज मैं नहीं होती, और लोगे के तर्क ये होते हैं की talent नहीं बचा मेरा तो बस ये कहना है की "PAF को talent की नहीं लोगो की जरुरत हैं" और वो लोग हम हैं!



No comments:

Post a Comment