Friday, February 25, 2011

Samundra

मैं एक ऐसे समुन्द्र मैं चला गया जहाँ पे लहरों का नामों निशान नहीं था. मन ही मन सोचने लगा ये मैं  कहा आ गया हूँ ? वहां पर अनेक मछलियाँ थी ! और कश्तियाँ, उन मछलियों और कश्तियों के लिए अनेको चमकदार लाइट लगी हुई थी ! 

मुझे ये सब देख के हैरानी हुई, पर फिर लगा की देश इतनी तरक्की कर रहा हैं तो अच्छा ही हैं ! कम से कम US वालों को तो पता चलेगा की हम तरक्की कर रहे है चाहे जहा की जनता को पता चले या न चले, वैसे बहार पता चलना ज्यादा जरुरी हैं आखिर अगर लड़ाई हुई तो वो ही तो हममे भी थोड़ी तवोज्जो देंगे ! 

खैर उस समुन्द्र पर मैं सीधा चल सकता था, और हर लाइट के पास बहुत से मछवारे काटा लिए बेठे थे ! वो हर रोज़ कम से कम दस मछलियाँ पकड़ते थे! हर मछली १०० से लेकर ४०० मैं बिकती थी ! मैंने देखा तो एक मछली लाइट के किनारे खड़ी हुई थी तो गलती से वो मछवारे के काटे मैं फस गयी!  
-- -- -- -- -- -- -- -- --
१ - हाँ गाड़ी के कागज़ पुरे हैं ?
२ - छोड़ो न साहेब, किस गाड़ी के कागज़ पूरे होते हैं ?
१ - "मोबाइल को देखा कर" इसमें खबर कर दी न तो अभी पूरी की पूरी फौज आ जायेगी 
२ - साहेब कुछ पैसे ले कर नहीं हो सकता 
१ - साले रिश्वत देता हैं ? पुलिस को रिश्वत देता हैं 
२ - साहेब कुछ कर लो मुझे जल्दी जाना हैं 
१ - चल बेटा हवालात चल, वहां lockup  मैं बंद रह कर ही अक्कल आएगी 
२ - साहेब गलती हो गयी 
१ - अच्छा DL दिखा ?
२ - साहेब मेरा घर पास मैं ही हैं 
१ - अच्छा साइड मैं आ ज्यादा टाइम खोटी मत कर फालतु की 
२ - साहेब 
१ - कितने की रसीद काटु?
२ - सर रसीद के चक्कर मैं क्यूं पड़ रहें हो ? 
१ - कितने है तेरे पास ? 
२ - साहेब ३०० है और घर पे २०० देने है आज , आप १०० रख लो 
१ - चल जल्दी निकाल, और जहाँ से निकल अगर आगे कही पकड़ा गया तो बोल दियो की रसीद कटा ली है , चल भाग ले यहाँ से 
-- -- -- -- -- -- -- -- --  
तो ये मछली १०० रुपये की बिकी, सही था ऐसे ही रोज़ के २००० हो जायेंगे, किसी का ज्यादा चूतिया काटा जाएगा किसी का कम चूतिया कटेगा !! लाइट के पास तो मछलियाँ आएँगी ही! 
और कहाँ जायेंगी ? 
काश इस समुन्द्र मैं लहरें होती तो मछवारे कभी भी लाइट के पास आ ही नहीं पाते! 

अरे ये क्या एक और मछली काटे मैं फसने वाली हैं, मछुवार उसके पीछे सीटी मारता हुआ भागा, पर मछली रफ़्तार से लाइट क्रोस कर के निकल गयी !! 

ठीक हैं हमेशा तो सफलता नहीं हाथ आती, आखिर विफलता से ही तो लोग सीखते हैं, और निपुण हो जाते हैं 

काश पूरा समुन्द्र ऐसे ही निपुण हो जाए !

1 comment: