हमेशा से सोचा की शायद लोग मुझे पसंद करते है, शायद मैं गलत था, मैं अब एक समय पर एक ही काम कर सकता हूँ, कोशिश यही रहती हैं पर की सब मुझे पसंद करे, कीड़ा हैं दीमाग मैं उसे मैं नहीं हटा सकता, वो कीड़ा मुझ से बहुत से काम करवाता हैं उसे इंग्लिश मैं "ego" बोलते हैं, वो कीड़ा मुझे "सॉरी" जैसे शब्द बोलने की इज्जाज़त नहीं देता, अब मैं अपने लिए सोचता हूँ, अब मैं दुसरो के लिए बिलकुल नहीं सोचता, अब मैं मै नहीं रहा, काश कोई दवाई होती जो ये कीड़ा मार देती, अभी २:११ हो रहा है, ३ घंटे मैं चिड़िया उट्ठ जायेंगी, ३ घंटे मैं मै सो जाऊंगा, ३ घंटे मैं वो कीड़ा भी सो जाएगा, मुझे कुछ पढना हैं पर मन नहीं कर रहा है! कुछ लिखना हैं, कुछ नहीं बहुत कुछ लिखना हैं, आज शायद एक ही बात सीखी हैं वो कीड़े को अच्छे से पालो खिलायो, कभी दुसरो को बोलने का मौका नहीं दो, यहाँ सब तुम्हे गाली देंगे अब हरकते भी तो ऐसी ही की हैं, बहुत जल्दी सब बदल जाता हैं कभी मैं इस दिन का हफ्ते इंतज़ार करता था, अब आलम ये हैं की मैं सूरज को देखता रहता हूँ की कब ये ढलेगा कब ये दिन ख़तम होगा, काश मेरे पास कोई इलेक्ट्रोनिक यन्त्र न होता काश मेरे कोई दोस्त ना होते, काश सबको मोक्ष्य मिल जाता, काश किसी को मोक्ष्य ना मिलता, काश सब एक जगह ना होते हैं, काश सबके मुखोटे उतर जाते, शायद लोग बड़ा होने का मतलब मुखोटे का उपयोग करना सोचते हैं, या तो सबके मुखोटे होते या किसी के न होते!
No comments:
Post a Comment